{"product_id":"basanti-swad-ke-hamare-chawal","title":"Basanti Swad Ke Hamare Chawal","description":"\u003cp\u003eयह कहानी है सोहर में रहने वाली जिनिद, उसके परिवार और उसके जैसे कई परिवारों की। सोहर एक छोटा-सा गाँव है, जो बसा है झारखण्ड के छोटानागपुर इलाके में।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eसोहर में ढेरों किस्म के चावल और अनाज होते हैं। यहाँ के लोग सालों से इन किस्मों को संजोकर रखते आए हैं। ये उनके लिए सिर्फ खाना नहीं बल्कि ज़िन्दगी और प्यार भी है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eफिर एक दिन अचानक उनके गाँव में किसी बड़े शहर से एक अजनबी आता है और उन्हें ज़्यादा सफेद व तेज़ी से उगने वाले चावल का प्रलोभन देता है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eक्या जिनिद और उसके गाँव के लोग उसके झाँसे में फँस जाएँगे और मुनाफा कमाने के लिए अपनी विरासत व परम्परा छोड़ देंगे?\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eया फिर एकजुट होकर संघर्ष करेंगे?\u003c\/p\u003e","brand":"Eklavya","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49476924932353,"sku":"9789376129003","price":110.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0663\/4589\/4145\/files\/BaasantiSwadkehamareChawal1_968072cf-49b4-4c78-8b10-f33bb462dbdf.png?v=1782557363","url":"https:\/\/eklavyapitara.in\/products\/basanti-swad-ke-hamare-chawal","provider":"Eklavya Pitara","version":"1.0","type":"link"}