Bhasha Seekhne-Sikhaane Par Aadharit Shrankhla (PB)
Bhasha Seekhne-Sikhaane Par Aadharit Shrankhla (PB)
Publisher: Eklavya
Author: Rajni Dwivedi,Hriday Kant Diwan
Binding: Paperback
Language: Hindi
Published: Aug-2026
Couldn't load pickup availability
Share
एकलव्य फाउंडेशन और अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से विकसित यह शृंखला भाषा और भाषा शिक्षण से जुड़े अनेक पहलुओं पर विमर्श करती है। साथ ही, यह कक्षा के अनुभवों का समावेश करते हुए हमें भाषा शिक्षण की सार्थक परिकल्पनाएँ और सम्भावनाएँ भी दिखाती है। इन संकलनों में भाषा की बुनियादी समझ, पढ़ना और लिखना सीखने-सिखाने के नए आयाम, बच्चों की भाषाई समझ और क्षमता को विस्तार देने के तरीके, और भाषा से जुड़े ज़रूरी परिप्रेक्ष्य शामिल हैं।
शिक्षकों और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के कक्षा के रचनात्मक प्रयोगों, भाषा वैज्ञानिक और भाषा शिक्षकों की गहरी समझ, और सभी के मिले-जुले विस्तृत अनुभवों से विकसित ये संकलन शिक्षकों, शिक्षक प्रशिक्षकों, और भाषा सीखने-सिखाने के कार्य से जुड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी होंगे। ये ना सिर्फ़ भाषा को देखने-समझने का नया नज़रिया देते हैं, बल्कि सीखने-सिखाने की सम्पूर्ण यात्रा को भाषा के संदर्भ से पूरा करने की नई सम्भावनाएँ भी खोलते हैं।
